अवकाश प्राप्त रेलवे कर्मचारी हितकारी समिति के 25वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कर्मचारी यूनियन के कार्यालय पर समारोह का आयोजन किया गया। इसमें तमाम रेलवे अधिकारियों के साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर समां बांध दिया।