फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की सबसे आदर्श विधानसभा है उत्तर प्रदेश, 25 करोड़ जनता की उम्मीदों का है किरण

यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि यह बड़े ही गर्व की बात है कि तीन साल के कार्यकाल में सिर्फ दो दिन ही सदन की कार्रवाई स्थगित हुई है। बाकी दिन विधानसभा की कार्रवाई सुचारू रूप से चली है। बड़ी संख्या में विधायकों ने हिस्सा लिया है। सरकार ने प्रभावी ढंग से जनता के हित के लिए और कल्याण के लिए जनता की बातें विधानसभा में रखी हैं। विपक्ष ने भी सकारात्मक भूमिका निभाई है और आलोचना भी की है। पक्ष और विपक्ष दोनों मिलकर लोकतंत्र का हिस्सा बनते हैं। सतीश महाना शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे थे। उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत कर यूपी के विधानसभा में हो रहे नवाचार के बारे में बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें