प्रयागराज में अनोखी रिवर्स बरात- दुल्हन बग्घी पर सवार होकर डांस करती हुई दूल्हे के घर बरात लेकर पहुंची।पिता राजेश जायसवाल का सपना था कि बेटी भी बेटे की तरह बारात लेकर जाए और आज वह सपना सच हो गया। बरात शहर के कीडगंज से उठकर मुट्ठीगंज पहुंची। दुल्हन बग्घी पर सवार होकर दुल्हे के घर पहुंची।