फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ स्थित गुरुद्वारा साहिब हमले में बलिदान हुए ग्रंथियों को किया नमन

प्रयागराज। पुंछ स्थित पवित्र केंद्रीय गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिब पर पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए हमले में शहीद गुरसिखों समेत अन्य लोगों को नमन किया गया। अलोपीबाग गुरुद्वारे में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मूल मंत्र साहिब का पाठ करके शहीदों की आत्मा के लिए गुरु महाराज के चरणों में अरदास की शहीद आत्माओं को अपने चरणों में निवास दें। अध्यक्ष परमजीत सिंह बग्गा ने कहा कि उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और पूर्ण एकजुटता प्रकट करते है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र सरदार पतविंदर सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी से मांग की यही सही समय है इस समय सिखों के जो धार्मिक स्थल ननकाना साहिब और करतारपुर साहिब पाकिस्तान के कब्जे में है उनको भारत में मिला लिया जाए।इस दौरान गुरुदीप सिंह सरना,परमजीत सिंह, सरदार पतविंदर सिंह, कुलदीप सिंह बग्गा,परमिंदर सिंह बंटी, मनु चावला, बलजीत सिंह, लखविंदर सिंह आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें