फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अनुमान से अधिक भीड़ आने पर भी नहीं होगी दिक्कत, महाकुंभ की तैयारियों में जुटा रेलवे

विनोद सिंह Updated Fri, 27 Sep 2024 03:33 PM IST

उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने कहा कि रेलवे की ओर से महाकुंभ को लेकर चल रहे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। महाकुंभ पर आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए पूरी तैयारी की गई है। डीआरएम शुक्रवार को स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालु अयोध्या जा सकते हैं इसको लेकर विशेष तैयारी की गई है। प्रयाग स्टेशन से अयोध्या के लिए पर्याप्त ट्रेनों का इंतजाम किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य स्थानों को लिए भी ट्रेनों की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में रहेगी। अनुमानित संख्या से दोगुना यात्री भी अगर स्टेशन पर आते हैं तो इसके लिए रेलवे पूरी तरह से तैयार है। यात्रियों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें