राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रयाग उत्तर भाग द्वारा रविवार को पथ संचलन किया गया। संघ के शताब्दी वर्ष और नव संवत्सर (वर्ष प्रतिपदा) के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में संघ का पथ संचलन परेड ग्राउंड से प्रारंभ होकर दारागंज, अलोपशंकरी और मटियारा रोड होते हुए आयोजन स्थल पर संपन्न हुआ। पथ संचलन के दौरान संघ के घोष से परेड ग्राउंड गूंज उठा। खुली जीप में सुसज्जित भारत माता के चित्र के साथ यह संचलन दारागंज और बाघंबरी गद्दी से भी गुजरा।