फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा और मोदी का दलित प्रेम मात्र ढोंग- कांग्रेस

विनीश कुमार Updated Fri, 14 Aug 2026 08:42 PM IST

हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद भाजपा द्वारा कथित तौर पर मैदान का शुद्धिकरण कराने के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रयागराज में जोरदार प्रदर्शन किया। हाईकोर्ट के पास डॉ. अंबेडकर चौराहे पर बाबा साहब की प्रतिमा के सामने भाजपा और पीएम मोदी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और प्रयागराज प्रभारी जरिता लैतफलांग ने कहा कि भाजपा और पीएम मोदी का दलित प्रेम महज दिखावा और ढोंग है। यह लोग आज भी दलितों से घृणा करते हैं। वोट बैंक के लिए दलितों की बात करते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें