फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी लागी लगन... से भक्तिमय हुआ प्रयाग संगीत समिति का सभागर

प्रयाग संगीत समिति में आयोजित अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन के तहत बृहस्पतिवार की सांस्कृतिक संध्या में पद्मश्री अनूप जलोटा ने अपने सुप्रसिद्ध भजनों ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन और तेरे मन में राम, तन में राम... से पूरे सभागार को भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत कोलकाता से आईं विदुषी अंजना नाथ की प्रभावशाली प्रस्तुति से हुई। उनके साथ तबले पर परिमल चक्रवर्ती व हारमोनियम पर सुब्रतो भट्टाचार्य ने संगत दी। दिल्ली के बांसुरी वादक चेतन जोशी की प्रस्तुति के दौरान तबले पर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने संगत दी। कोलकाता की विदुषी मधुमिता राय मिश्रा ने कथक नृत्य की अत्यंत आकर्षक व प्रभावशाली प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन नवीन सिन्हा ने किया। इस अवसर पर सचिव अरुण कुमार, उपाध्यक्ष हर्षित कुमार, रजिस्ट्रार प्रदीप कुमार, लेखाधिकारी राकेश कुमार, अपर निदेशक अजय कुमार, सहायक निदेशक प्रभाकर दयाल, उमा दीक्षित सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें