उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के दूसरे दिन जिले में सख्त निगरानी रही। अधिकारियों ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि एआई कैमरों की निगरानी से परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जा रही है। कहीं कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है। दूसरे दिन भी परीक्षा सकुशल संपन्न हो रही है।