संगम तट पर स्थित श्री बड़े हनुमान जी का तिरंगायुक्त श्रृंगार किया गया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हनुमान जी का तिरंगे के रूप में आकर्षक श्रृंगार कर आरती उतारी गई। मंदिर के महंत बलवीर गिरी महाराज ने बताया कि समस्त भारतवर्ष और सनातन धर्मवलम्बियों के कल्याण के लिए भगवान श्री हनुमान जी से प्रार्थना की गई।