सिकंदरा स्थित गाजी मियां की दरगाह पर भगवा झंडा लहराने से उपजे विवाद के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है हालांकि माहौल शांतिपूर्ण है मामले को लेकर अभी तक किसी भी पक्ष के द्वारा तहरीर नहीं दी गई है नहीं कोई रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस अपने स्तर से प्रसारित वीडियो के माध्यम से उपद्रवियों को चिन्हित कर रही है।