बीतीरात करीब दो बजे अराजकतत्वों ने सफारी गाड़ी को पूरी तरह आग के हवाले करने के बाद बगल में खड़ी दूसरी गाड़ी स्कार्पियो का शीशा तोड़कर उसमे भी तेल छिड़क कर आग लगा दी। उसी वक्त अचानक घर के सामने स्थित रेलवे फाटक के गेटमैन के ड्यूटी रूम से बाहर निकले। गाड़ियों को आग की लपटों से घिरा देख उसने शोरगुल मचाना शुरू किया तो बदमाश भाग निकले।