बुधवार को सुबह जमकर बारिश हुई। भोर से ही उमड़ घुमड़ रहे बादलों ने करीब आठ बजे से शुरू की सड़कें और गलियां भर गईं। करीब तीन घंटे की बारिश के बाद मौसम खुशगवार हो गया। मंगलवार की शाम को भी जिले में कई जगहों पर अच्छी बारिश हुई थी। दूसरे दिन भी पूरे शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में जमकर बारिश हुई। सड़कें जलमग्न हो जाने के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पानी भर जाने के कारण निरंजन डॉल पुल के नीचे आवागमन बाधित रहा।