" जार्ज टाउन लिडेल रोड क्षेत्र की कई गलियों की सीवर लाइन अब तक मुख्य सीवर लाइन से नहीं जोड़ी गई है। इसके कारण गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं हो पा रही है। बारिश के दौरान गलियों में जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने धरना प्रदर्शन किया।