फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगन्नाथ मंदिर में मनाया गया पूर्णिमा महोत्सव, भगवान को कराया गया पवित्र स्नान

जगन्नाथ मंदिर, कीडगंज में हर साल की तरह जेष्ठ माह का पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। यह महोत्सव स्नान पूर्णिमा के साथ शुरू होता है, जो ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाई जाती है। इस दिन, भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को पवित्र स्नान कराया जाता है। मान्यता है कि इसके बाद भगवान बीमार हो जाते हैं और अनासार (एकांत) में चले जाते हैं। इस दौरान भक्तों को अंदर जाने की अनुमति नहीं होती। सिर्फ पुजारी और सेवादार ही उन्हें स्नान और भोग लगाते हैं। भगवान को काढ़े का भोग लगाया जाता है। भगवान 15 दिन बाद स्वस्थ होकर कक्ष से बाहर आते हैं और भक्तों को जगन्नाथ यात्रा के दौरान दर्शन देते हैं। जगन्नाथ यात्रा 27 जून को निकाली जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें