विश्व हिंदू परिषद के माध्यम से संगम नगरी पहुंचे तीर्थयात्रियों ने अपनी सांस्कृतिक विरासत धरोहरों का दर्शन पूजन कर पुण्य अर्जित किया। यह सब तीर्थयात्री सिंधी धर्मशाला की़डगंज में रात्रि विश्राम करेंगे। गुरुवार को सुबह फिर से संगम स्नान करने के बाद शहीद चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति पर माल्यार्पण, मां अलोप शंकरी अलोपी देवी में पूजन दर्शन करेंगे।