फूलपुर संसदीय सीट पर सपा उम्मीदवार अमरनाथ मौर्य के समर्थन में जन सभा के लिए पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलने के लिए एक युवक बैरिकेडिंग तोड़कर हेलिपैड तक पहुंच गया। सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन राहुल ने उसे अपने पास बुलाकर गले लगा लिया। राहुल गांधी ने उसे बुलाकर शुभकामनाएं भी दीं। इस तस्वीर को राहुल गांधी ने एक्स हैंडल पर डाला है। राहुल से गले मिलते युवक की तस्वीर एक्स पर ट्रेंड कर रही है।