फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj - श्रृंगवेरपुरधाम में राष्ट्रीय रामायण मेला एक नवंबर से, आयोजित होंगे विभिन्न सांस्कृत कार्यक्रम

श्रृंगवेरपुर धाम में 36वां राष्ट्रीय रामायण मेला का शुभारंभ एक नवंबर को किया जाएगा। मुख्य अतिथि काशी सुमेरु पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानन्द सरस्वती के द्वारा किया जाएगा। राष्ट्रीय रामायण मेला के अध्यक्ष डॉ. बालकृष्ण पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय रामायण मेले का शुभारंभ राष्ट्र धर्म संत सम्मेलन स्वामी कमलदास जी महाराज, महंत हनुमानगढ़ी रामचौरा घाट के मार्गदर्शन एवं संरक्षण स्वामी जय रामदास जी महाराज, महंत गऊघाट श्रृंगवेरपुर धाम की अध्यक्षता में प्रारंभ होगा। इसमें रामानुजाचार्य जगतगुरु स्वामी नारायणाचार्य जी महाराज दंडी स्वामी रामाश्रम श्रृंगवेरपुर धाम के साथ ही निषादराज पीठाधीश्वर माधव दास जी महाराज राघव दास जी महाराज सहित अन्य स्थानीय संत महात्मा हिस्सा लेंगे। इसके अलावा राज्य सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी भी मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें