स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) के पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारियों की लापरवाही आए दिन लोगों को आश्चर्य चकित करती है। इनकी लापरवाही के चलते दुखी परिजनों की परेशानी और भी बढ़ जाती है। ताजा मामला बृहस्पतिवार का है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को दूसरा शव देने के कारण दिन भर हलचल मची रही। परिजनों ने इस पर काफी आक्रोश जताया। कहा कि शव को लाने वाले परिजनों से चीरफाड़ के लिए 800 रुपये और पैकिंग करने का 300 रुपया लिया जाता है, जबकि यहां पर कई जगह दीवारों पर लिखा गया है कि व्यवस्था नि:शुल्क है। 1400 जमा कराने के बाद यहां के कर्मचारी शव को पोस्टमार्टम के लिए अंदर ले जाते हैं। नहीं तो पूरा दिन बीत जाएगा पीड़ित परिवार अधिकारियों के दफ्तर का चक्कर काटता रहता है लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है।