फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : घर में पधारो गजानन जी, मेरे घर में पधारो..., देवा श्रीगणेश देवा, देवा

विनोद सिंह Updated Sat, 07 Sep 2024 08:29 PM IST

घर में पधारो गजानन जी, मेरे घर में पधारो..., देवा श्रीगणेश देवा, देवा श्रीगणेश... जैसे भजनों और गीतोंं के बीच भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाओं की शनिवार को घरों और पंडालों में स्थापना की गई। सुबह से ही करेलाबाग, रामबाग, दारागंज, कीडगंज, बैहराना, खुल्दाबाद, धूमनगंज सहित अन्य इलाकों में आकर्षक व सुंदर तरीके से सजाए गए पंडालों में तैयारियां शुरू हो गई थीं। इन सभी पंडालों में विधि-विधान व मंत्रोच्चार के बीच भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई। सार्वजनिक गणेश महोत्सव समिति की ओर से 21वें वर्ष में विष्णु भगवान के 10 अवतार वाले बैहराना के राजा भगवान गणेश की मनोहारी मूर्ति स्थापित हुई। इसके बाद आरती और सुंदर कांड का पाठ किया गया। बप्पा को 151 किलो लड्डू का भोग लगाया गया। इस मौके पर महापौर गणेश केसरवानी और पार्षद आकाश सोनकर ने आरती उतारी। संरक्षक प्रदीप पांडेय, संयोजक आशीष पांडेय, कोषाध्यक्ष राहुल पांडेय, प्रशांत पांडेय, अनुराग तिवारी के नेतृत्व में किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें