फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बारिश के बाद बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर, रेतीले मैदानों में भर रहा पानी

प्रदेश के उत्तरी इलाकों में बारिश का असर गंगा में देखने को मिल रहा है। लगातार घट रहे गंगा के जलस्तर में स्थिरता के बाद अब जलस्तर बढ़ने लगा है। रेत के मैदानों में पानी भरने के साथ ही बहाव भी तेज हो गया है। कई जगहों से गंगा में पानी छोड़ देने के कारण भी जलस्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही है।  उत्तराखंड सहित आसपास के इलाकों में बारिश के बाद प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। फाफामऊ, बलुआघाट, नागवासुकि, दारागंज आदि इलाकों में गंगा के बीच में जलस्तर घटने के बाद बने रेतीले मैदान में पानी भरने लगा है। घाट के आसपास रहने वाले लोगों की मानें तो गंगा के प्रवाह में भी तेजी आई है। मौसम के करवट के लेने के साथ ही ही गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें