कोलकाता में महिला जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हुई हत्या व देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट के गेट नंबर तीन पर आल इंडिया लॉयर्स यूनियन से जुड़े अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों को फांसी देने के साथ ही कामकाजी महिलाओ की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने की मांग की। अधिवक्ताओं जमकर नारे लगाए।