अंतरराष्ट्रीय संस्था प्रयाग संगीत समिति की ओर से आयोजित शताब्दी वर्ष समारोह के तहत चल रही अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन पखावज, ठुमरी व दादरा विधाओं में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान स्वर रमन चतुर्वेदी, वेद तिवारी, कुमारी आरोही रावत, हिमांशु शर्मा, अवनी व ऋषिकेश विश्वास ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर अखिलेश, कृष्ण कुमार, गुरु एकमान, गौरप्रीत कौर, अर्पित कुमार, वरुण टंडन व आरंभ पवार रहे। वहीं, तृतीय स्थान शरद चंद्र, धैर्य कुशवाहा, उमेश पांडे, लकी गौड़, अवनीत खरे, पुष्कर विश्वकर्मा व जातव्य को मिला। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आज समिति के मेहता प्रेक्षा गृह में किया जाएगा।