प्रयागराज जंक्शन जाने वाले यात्रियों की खुसरोबाग चौराहे पर पुलिस कर्मियों से तीखी नोकझोंक हुई। भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने चौराहे पर बैरियर लगाकर रोक दिया। इसको लेकर यात्रियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। बाद में यात्रियों को प्रवेश दिया गया। संगम से लेकर प्रयागराज जंक्शन तक यात्रियों की कतार लगी हुई है। लोग नहाने के बाद पैदल जंक्शन पहुंच रहे हैं।