अवैध तरीके से किए गए निर्माण और प्लाटिंग पर पीडीए ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर चलाकर निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इससे कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। पीडीए के अनुसार करेली में मो. राशिद जफर फरीदी, अरशद अहमद, पन्नालाल, अनवर व अन्य ने गौसनगर में अवैध रूप से निर्माण किया था।