नीट परीक्षा में अपने स्थान पर सॉल्वर बैठाने के मामले में आरोपी बनाए गए डॉक्टर आरपी पांडेय और उनके बेटे ऋषभ पांडेय की तलाश में बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की पुलिस ने बृहस्पतिवार को नैनी स्थित अक्षयवट अस्पताल में छापा मारा। अस्पताल के मालिक और उसके बेटे के बारे में पूछताछ की। स्टाफ से पूछताछ के बाद पुलिस लौट गई। छापेमारी से अस्पताल में खलबली मची रही।