युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी संगम स्नान के लिए प्रयागराज पहुंचे। होटल में रुकने के बाद वह नंगे पैर संगम पहुंचे और गंगा-यमुन और सरस्वती की पवित्र त्रिवेणी में डुबकी लगाई। श्रीनिवास को देश का ऑक्सीजन मैन भी कहा जाता है। कोरोना के समय मददगार बने देश के सबसे चर्चित व्यक्ति श्रीनिवास को देश और विदेश में ऑक्सीजन मैन के नाम से प्रसिद्धि मिली है।