आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने मंगलवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश सहसंयोजक फरीद साबरी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के महान क्रांतिकारियों को नमन किया गया। कार्यक्रम में शकील सलमानी, वकीम अहमद, मोहम्मद साजिद और मोहम्मद मामून सहित अन्य मौजूद रहे।