जीरो रोड स्थित जैन मंदिर में पांच दिवसीय पंच कल्याणक महोत्सव के पांचवें और अंतिम दिन मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया। प्रतिष्ठाचार्य अभिषेक जैन और राधा दीदी के निर्देशन में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान सबसे पहले जाप, अनुष्ठान, श्रीजी का अभिषेक और शांतिधारा मंत्रोच्चारण हुआ।