पति की दीर्घायु की कामना को लेकर रखा जाने वाला वट सावित्री व्रत परंपरागत तरीके से आस्थापूर्वक मनाया गया। महिलाओं ने कच्चा सूत लपेटकर बरगद की परिक्रमा की और आरती उतारी। कर्नलगंज में इंडियन प्रेस चौराहे पर बरगद के पेड़ के पास बैठकर वट सावित्री की पूजा करती महिलाएं। संगम, दारागंज, सिविल लाइंस, कटरा, धूमनगंज, कल्याणी देवी आदि इलाकों में मंदिरों पर स्थित बरगद के पेड़ की विधि विधान से पूजा अर्चना करके सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना की। महिलाओं ने बातचीत के दौरान पूजा का महत्व बताया।