श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की पेशवाई के साथ महाकुंभ में सभी 13 अखाड़ों की पेशवाई हो गई है। सभी अखाड़ों के संत अपने शिविरों में पहुंच गए हैं। महाकुंभ स्नान की शुरुआत सोमवार को पौष पूर्णिमा के साथ होगी। पहला शाही स्नान मंगलवार 14 जनवरी को होगा। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।