श्रीमहंत श्री हित लाडलीशरण जी के संगम लोअर मार्ग पर स्थित शिविर में ब्रह्मलीन महंत माखन चोर जी महाराज की 134वीं जन्म शताब्दी मनाई गई। इस अवसर पर पहुंचे सतुआ बाबा ने मुख्यमंत्री योगी के नारे को दोहराया। कहा बांटेंगे तो काटेंगे। उन्होंने कहा कि जो भी सनातन धर्म को बांटने की कोशिश करेगा हम भी उसे काटेंगे।