माघ मेले में कल्पवास करने आए सेवानिवृत्त फौजी रंजीत सिंह ने 20 साल पहले अन्न त्याग का त्याग कर दिया था और तब से अब तक फलाहारी जीवन जी रहे हैं। वह अपनी पत्नी के साथ रायबरेली से प्रयागराज में एक महीने का कल्पवास करने पहुंचे हैं। रंजीत सिंह भारतीय सेना के सेवानिवृत्त फौजी हैं और 21 साल तक फौज में रहकर उन्होंने देश की सेवा की।