मंगलवार को शुरू हो रहा नवरात्र इस बार कई मायनो में बेहद खास है। महाशक्ति की आराधना के इस महापर्व का शुभारंभ रेवती नक्षत्र में होगा। इस दौरान अमृत सिद्धि योग सुख-समृद्धि का सूचक बनेगा। ऐसे में नवरात्र और नव संवत का आरंभ हर किसी के लिए शुभदायी माना जा रहा है। देवी मंदिरों में साफ-सफाई और सजावट चल रही है। नौ दिन तक नौ रूपों में मां का विशेष श्रंगार किया जाएगा।