चिलचिलाती धूप और 46 डिग्री से अधिक तापमान की परवाह किए बिना श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी में स्नान कर श्री बड़े हनुमानजी मंदिर, भगवान शिव और भगवान श्रीराम जानकी मंदिर में दर्शन पूजन किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते संगम जाने वाले सारे रास्तों पर जाम लग गया।