महाकुंभ में त्रिवेणी मार्ग पर लगे मंडलस्तरीय खादी और ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में सोमवार को खादी वस्त्रों के प्रचार के लिए फैशन शो आयोजित किया गया। इसमें मिस यूपी समेत तमाम मॉडल्स ने खादी वस्त्रों को पहनकर कैटवॉक किया। खादी के शॉल, शूट, दुपट्टा, टोपी, साड़ी समेत आधुनिक फैशन से जुड़े तमाम परिधानों को धारण करके मॉडल्स ने कैटवॉक किया, जिसे देखकर लोगों ने तालियां बजाईं।