नैनी अरैल मे संगम किनारे सपा नेता शिव यादव द्वारा 11 पंडितो के माध्यम से , वैदिक मंत्रोउच्चरण से महाकुंभ मौनी अमवस्या के अवसर पर दुर्भाग्यपूर्ण हादसे मे मृत हुई आत्माओ की शांति के लिए हवन व शांति पाठ किया गया। इस कामना के साथ कराया गया कि प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें व मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें। साथ ही पीड़ित परिवारजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें।