धूमनगंज थाना क्षेत्र के हरवारा मुहल्ले में मंगलवार को ट्रांसफार्मर के पास सोमवार से भी अधिक पानी भर गया। इसी दौरान आसपास के लोगों ने पानी में सांप देख लिया है, जिसके बाद लोगों में भय समाया हुआ है। लोगों का कहना है कि पानी में दो सांप दिखे हैं। ट्रांसफार्मर के पास मंगालवार को भी पानी भर जाने के कारण सुबह लगभग पांच बजे से बिजली कटी हुई है। सोमवार को पानी भर जाने के कारण तड़के लगभग तीन बजे से ही बिजली कट गई थी। दोपहर लगभग 12 बजे नगर निगम की गाड़ी आयी थी, गाड़ी के जरिए पानी निकाला गया, उसके बाद लगभग दो बेज बिजली सप्लाई हो सकी थी।