गंगा गुरुकुलम् प्ले स्कूल में शनिवार को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें पतंजलि समूह की निदेशक रेखा बैद गुप्ता के साथ-साथ पतंजलि समूह के विद्यालयों के प्रधानाचार्य और अभिभावक उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जानी मानी डायटीशियन (आहार विशेषज्ञ) छाया मिश्रा ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। सबसे पहले कक्षा प्रेप के बच्चों ने श्री राम स्तुति का अद्भुत नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा नर्सरी के बच्चों ने राज्य की सैर प्रोग्राम पर एक मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।