जय त्रिवेणी जय प्रयाग समिति और हरिहर गंगा आरती समिति के तत्वावधान में 10 दिवसीय गंगा महोत्सव शुरू गंगा दशहरा के पावन अवसर पर रविवार को संगम नगरी में धार्मिक आस्था, भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। जय त्रिवेणी जय प्रयाग समिति और हरिहर गंगा आरती समिति के तत्वावधान में 10 दिवसीय गंगा महोत्सव का शुभारंभ मूर्ति स्थापना, गंगा पूजन, महाआरती और भजन संध्या के साथ हुआ।