फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावेंद्र हत्याकांड में फरार आरोपी नुरैन गिरफ्तार, जांबाज सिपाही घायल, पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मान की घोषणा

रावेंद्र हत्याकांड के 50 हजार के इनामी आरोपी नुरैन को पकड़ने गई एसओजी नगर टीम के सिपाही को मुठभेड़ के दौरान गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद घायल सिपाही को सलोरी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां प्रयागराज पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार और एडिशनल सीपी डॉ. अजय पाल शर्मा पहुंचे और सिपाही का हालचाल जाना। कमिश्नर ने बताया कि आरोपी नुरैन छत के रास्ते भागने की कोशिश कर रहा था, तभी जांबाज सिपाही ने बहादुरी दिखाते हुए खुद भी छत से छलांग लगाई और आरोपी को पकड़ लिया। इस दौरान सिपाही के हाथ, पैर और सीने में गंभीर चोटें आईं। पुलिस कमिश्नर ने घायल सिपाही के साहसिक कार्य की सराहना करते हुए 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें