फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : धूमधाम से मनाया गया अमर उजाला प्रयागराज का स्थापना दिवस

विनोद सिंह Updated Sun, 16 Jun 2024 07:43 PM IST

अमर उजाला प्रयागराज संस्करण के 27 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सिविल लाइंस स्थित अमर उजाला कार्यालय पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 27 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में केक काटा गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त साथियों और कर्मचारियों को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्षेत्रीय संवाददाताओं और मार्केटिंग के साथियों को भी सम्मानित किया गया। इसके बाद सभी सेवानिवृत्त लोगों अपने अनुभवों को साझा किया। संपादक नवीन सिंह पटेल ने कहा कि अमर उजाला प्रयागराज सभी के प्रयास से निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। आज हम कहीं पर भी किसी से पीछे नहीं है। यह सबके संयुक्त प्रयास से संभव हो रहा है। अतिथियों को प्रति आभार जीएम डीपी सिंह ने व्यक्त किया। संचालन सिटी चीफ अनूप ओझा ने किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें