फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर अन्नदाताओं ने भरी हुंकार, भारतीय किसान यूनियन ने किया जोरदार प्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले बड़ी संख्या में किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर सिविल लाइंस पत्थर गिरजाघर स्थित धरना स्थल पर सभा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर राजेश सिंह चौहान ने कहा कि सरकार लगातार किसानों के साथ नाइंसाफी कर रही है। जब यूरिया मिलना चाहिए तब डीएपी मिलती है और जब डीएपी मिलनी चाहिए तब यूरिया मिलती है। जब नहरों में पानी चाहिए तो सूखी रहती है और जब बरसात होती है तो नहरें लबालब रहती हैं। किसानों की उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। सरकार औने पौने दामों में अनाज खरीदने के लिए बाध्य कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें