राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने आंदोलन कर रहे छात्रों पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के लिये गृह मंत्री अमित शाह से मांगा जवाब। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा , " सदन सर्वोच्च है और देश में जो कुछ भी घटित होता है, उसके बारे में बताना मंत्रिपरिषद की जिम्मेदारी होती है। मासूम छात्रों पर लाठियां चलाई गईं है, लड़कियों से दुर्व्यवहार किया गया है। ऐसे में सरकार की जवाबदेही बनती है और गृह मंत्री अमित शाह को जवाब देना चाहिए।