फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मंत्री नंदी के घर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव, नवविवाहित बेटे-बहू को दिया आशीर्वाद

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के आवास पहुंचे। उन्होंने नंदी के बेटे और बहू को आशीर्वाद दिया। वह करीब 15 मिनट तक नंदी के घर पर रहे। नंदी के बेटे की शादी कुछ पहले हुई थी। इसके उपलक्ष्य में आशीर्वाद समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। इसमें शामिल होने के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज पहुंचे। कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद केशव बहादुरगंज स्थित नंदी के आवास पर गए। यहां पर नंदी और उनकी पत्नी पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता ने केशव का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। उनके नवविाहित बेटे बहू अभिषेक और कृष्णिका ने भी गुदस्ता देकर डिप्टी सीएम का स्वागत किया। केशव ने दोनों को आशीर्वाद देने के साथ ही राधा-कृष्ण का चित्र उपहार स्वरूप प्रदान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें