सिपाही भर्ती की शुक्रवार से शुरू हो गई। परीक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। अभ्यर्थियों पर नजर रखने के लिए कुल 950 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यानी हर 24 अभ्यर्थियों पर एक कैमरा निगरानी रखेगा। बृहस्पतिवार देर रात से ही रेलवे स्टेशनों और बस अड्डे पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। यूपी रोडवेज ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बसों से फेरे बढ़ा दिए हैं। शासन ने किराया भी माफ कर दिया है। प्रवेश पत्र दिखाने पर अभ्यर्थियों से बसों में किराया नहीं लिया जा रहा है।