उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के निर्णय को लेकर अभी भी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। रातभर छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। यूपीएससी दफ्तर के सामने ढोल-ताशे के साथ प्रतियोगी छात्रों के प्रदर्शन का वीडियो भी सामने आया है। प्रतियोगी छात्रों ने भी अपना एक नारा गढ़ लिया है। बेमियादी धरने पर बैठे छात्रों का नारा है, 'न बटेंगे न हटेंगे।' इस नारे वाले हजारों पर्चे छात्रों के बीच वितरित किए गए।