मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रयागराज पहुंचकर महाकुंभ की तैयाारियों का जायजा लिया और लंबित कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के बाद उन्होंने आईट्रिपलसी में अधिकारियों के साथ बैठक की। एआईसीसीसी के सभागार में बैठक में हिस्सा लेने के लिए प्रयागराज के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत और कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद दौड़ते हुए पहुंचे। उनके पीछे उनके अर्दली, अंगरक्षक और स्टाफ के लोग भी दौड़ते हुए दिख रहे हैं। यह फोटो तेजी से वायरल हो रहा है।