फूलपुर में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आदिकाल से सनातन धर्मावलंबियों के आस्था का केंद्र रहे प्रयागराज में आज पहचान का संकट खड़ा हो गया है। सपा ने माफियाराज कायम कर जनता को त्रस्त कर दिया था। सपा मुखिया टीपू से टीपू सुल्तान बनने का प्रयास कर रहे हैं। जनता उनके कार्यकाल के जंगलराज को भूली नहीं है।