फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चैंपियंस ट्रॉफी - भारत की जीत के लिए किन्नर अखाड़े ने किया विशेष हवन-पूजन

दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच हो रहे क्रिकेट के फाइनल मैच में भारत की जबर्दस्त जीत के लिए किन्नर अखाड़े की ओर से विशेष हवन और पूजन किया गया। भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए। फाइनल मैच में भारत की जीत के लिए किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरि ने अपने आश्रम में किन्नर समुदाय के लोगों के संग विशेष हवन और पूजा की। सभी खिलाड़ियों की फोटो पर तिलक लगाकर उनकी जीत की कामना की। कौशल्या नंद गिरी ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारा भारत पुनः आज मैच जीतेगा और चैंपियन ट्रॉफी 2025 हमारे भारत में आएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें